धनबाद जेल में बंद 16 हार्डकोर अपराधियों को दूसरे जेल में किया जाएगा शिफ्ट

धनबादः धनबाद मंडल कारा में गैंगेस्टर व शूटर अमन सिंह की गोली मार कर हत्या किये जाने के बाद तथा जेल के अंदर बंदियों के बीच संघर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

प्रशासन ने जेल में बंद हार्डकोर बंदियो को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां के जेल में बंद कुल 23 में से 16 बंदियों को पहले चरण में दूसरे जेल में भेजा जाएगा।

देखें लिस्ट कौन कहां जा रहा है

नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह को घाघीडीह जेल भेजा जा रहा है। वैभव यादव उर्फ राहुल सिंह दुमका जेल, कुंदन कुमार उर्फ रोहित धिक्कार को पलामू मेदिनीपुर जेल, आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम को होटवार जेल, दिनेश गौड़ को चाईबासा जेल, अमर रवानी को हजारीबाग, बिनोद सिंह को गोड्डा जेल, कुर्बान अली उर्फ सोनू को गुमला जेल, पंकज सिंह जामताड़ा जेल, सागर सिंह उर्फ शिबू को कोडरमा जेल, भोलू यादव लातेहार जेल,प्रिंस खान गुट के गॉडविन खान को लोहरदगा जेल, फहीम गुट के बंटी खान को पाकुड़ जेल ल, डबलू मिश्रा को साहिबगंज जेल, चंदन सिंह उर्फ रोहित सिंह राजमहल जेल, औरंगजेब को तेनुघाट जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

 

शूटर रोहित यादव का सदर अस्पताल में हुआ मेडिकल चेकअप

धनबाद जेल में बंद कुख्यात शूटर अमन सिंह के हत्या करने वाले शूटर सुंदर महतो उर्फ रोहित यादव का धनबाद सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया।

ये भी पढ़ें-विकास की राह जोहता महाभारतकालीन मां चंपेश्वरी मंदिर

धनबाद सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जांच हुई। इस दौरान सरायढेला थाना प्रभारी एवं केस के अनुसंधान कर्ता विनय कुमार भी मौजूद रहे।

धनबाद जेल में फिर चला छापेमारी अभियान

उधर धनबाद जेल में फिर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी में दो मोबाईल, एक पेन ड्राइव, चार्जर समेत कई अन्य सामग्री जब्त किया गया है।

अमन सिंह की कथित करीबी महिला कैदी सोनाली सिंह एवं एक अन्य महिला कैदी मालती टुडू पर भी मामला दर्ज। उन्हीं दोनों के पास से मोबाईल मिला था। धनबाद पुलिस फिलहाल इस मामले में मीडिया से बात करने से परहेज कर रही है।

 

Share with family and friends: