चाईबासा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जंगल से बरामद हुए 18 हजार डेटोनेटर

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रही सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के दौरान टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के समीप जंगली और पहाड़ी इलाके में छापेमारी कर लगभग 18,000 (अठारह हजार) डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये डेटोनेटर भाकपा (माओवादी) नक्सलियों द्वारा पूर्व में इलाके में छिपाकर रखे गए थे। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही सभी डेटोनेटर को सुरक्षा की दृष्टि से नियंत्रित तरीके से विनष्ट कर दिया।

इस अभियान को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से नक्सलियों की बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है। साथ ही यह सफलता क्षेत्र में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान को और भी गति प्रदान करेगी।

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...