फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूट मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

गया : गया पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूट मामले में चाकंद थाना की पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा एक, जिंदा कारतूस और पांच हजार नगद बरामद किया है। जबकि तीसरा अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। बता दें कि यह घटना 12 नवंबर को चाकंद थाना क्षेत्र में हुई थी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 12 नवंबर की देर रात चाकंद थाना क्षेत्र के बारा पुल के समीप फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख 20 हजार रुपए लूट लिए थे।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लाइनर और एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरा अपराधी भागने में सफल है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मुकेश कुमार है जिसके पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस, पांच हजार नगद, दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। जबकि नवीन कुमार लाइनर के रूप में काम कर रहा था जिसकी भी गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़े : हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्त को नवादा पुलिस ने पांच दिन के अंदर किया गिरफ्तार

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...