Saturday, June 28, 2025

Latest News

Related Posts

बाल सुधार गृह से गायब हुई 2 नाबालिग लड़कियां

कटिहार : कटिहार बृहत् आश्रय गृह में संचालि बालिका गृह से दो नाबालिग लड़की लापता हुई। किशनगंज से ट्रैफिकिंग के मामले में बरामद दोनों नाबालिग लड़कियों को भेजा गया था। कटिहार के बाल सुधार गृह में अब इस मामले में सहायक थाना में इस से जुड़ा हुआ एक मामला भी दर्ज करवा दिया गया है। बताते चलें कि पिछले कुछ समय से कटिहार बाल सुधार गृह विवादों में है। इससे पहले भी यहां से लड़का और लड़की भागने का मामला सामने आ चूका है। हालांकि तब सामाजिक कार्यकर्त्ता और स्थानीय लोगों के मदद से बाल सुधार गृह से भागने वाले किशोर और किशोरियों को बरामद कर लिया गया था। इस बार दोनों नाबालिग (लगभग 17 साल) के लड़कियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। एएसपी अभिजीत कुमार मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : विक्षिप्त आदिवासी युवक की कटिहार पुलिस ने की बेरहमी से पिटाई… 

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...