पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से भारी मात्रा में गांजा बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

कोडरमा : आरपीएफ ने पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इस मामले में आरपीएफ ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. अलग-अलग बैग में रखे तकरीबन 36 किलो 600 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक 2801 पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में कोडरमा आरपीएफ के जवान रूटीन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान पांच बैग और झोले पर आरपीएफ जवानों की नजर पड़ी. संदेह के आधार पर आरपीएफ जवानों ने जब उन बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा रखा हुआ पाया गया.

गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर उड़ीसा के रहने वाले हैं. पहले भी गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं. कोडरमा आरपीएफ प्रभारी जवाहरलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है.

रिपोर्ट : अमित

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...