देवघरः जिले के खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत आसना गांव से बीते रात को एक ट्रक चोरी हो गया. जिसके बाद चोर ट्रक चोरी करने के बाद दुमका के रास्ते हिरनपुर पहुंचे. जहां गाड़ी का तेल खत्म हो जाने पर हिरनपुर के रानीपुर पेट्रोल पंप समीप गाड़ी खड़ी कर दी. फिर चोर के द्वारा गाड़ी के नंबर प्लेट पर कीचड़ से ढकने का प्रयास किया. तभी स्थानीय ग्रामीणों ने देख लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर ट्रक ड्राइवर को पेड़ पर बांधा, फिर हिरनपुर थाने के पुलिस को सूचना देते हुए पुलिस के हवाले किया. हालांकि ट्रक मालिक ने इस बारे खागा थाने के पुलिस को सूचित किया था. बताया जा रहा है की ट्रक में कुल तीन चोर थे. दो मौके से फरार हो गए. वहां एक को ग्रामीणों द्वारा एक चोर को दबोच लिया गया. चोर पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है. वहीं पुलिस द्वारा बाकी चोर की तलाश में जुट गई है.
ट्रक चोरी कर भाग रहा था चोर, रास्ते में हो गया ये तेल खत्म, चोर गिरफ्तार
Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...
Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...
रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...
Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...
Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...
Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...

















