बाइक अनियंत्रित होने के कारण 2 युवक गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद में बाइक अनियंत्रित होने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बेहतर इलाज हेतु उसे बाहर रेफर किया गया है। रफीगंज शिवगंज पथ के सदोसराय मोड़ के समीप की घटना है। आज औरंगाबाद के रफीगंज शिवगंज पथ पर सदोसराय मोड़ के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के सदोसराय गांव निवासी बिट्टू सिंह एवं गुरुआ थाना क्षेत्र के भरौधां गांव निवासी ऋतिक कुमार के रूप में किया गया है।

घटना के उपरांत ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दिया। जिसके उपरांत रफीगंज एवं कासमा थाना की वाहन मौके पर पहुंच दोनों घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद व्यहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ऋतिक कुमार अपने मामा के घर सदोसराय आया हुआ था। बिट्टू सिंह के साथ वह रफीगंज जाने के लिए निकला हुआ था तभी यह दुर्घटना घट गई।

यह भी पढ़े : भारी मात्रा में शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...