पटना एम्स में कोरोना से 21 साल के युवक की मौत

Patna–  कोरोना का कहर बिहार में रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में भागलपुर के रहने वाले एक युवक की कोरोना के कारण एम्स, पटना में मौत हो गई है.

वैसे अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि युवक की मौत आमीक्रोन वेरिंयट या डेल्टा वेरिंयट से हुई है, न इसकी ही जानकारी मिल पा रही है कि कि युवक का वैक्सिनेशन हुआ था या नहीं. इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि क्या युवक किसी बीमारी से पीड़ित था.

अब तक यह माना जा रहा था कि युवकों पर कोरोना का दुष्परिणाम इतना घातक नहीं होता. लेकिन एक 21 वर्षीय युवक की मौत से पटना में सनसनी मच गयी है.

यहां यह भी बता दें कि विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी माह में कोरोना अपने पीक पर हो सकता है. लेकिन उसके पहले ही युवाओं को अपनी चपेट में लेकर यह अपनी भयावहता का संदेश दे रहा है.  यद्धपि अभी तक  राज्य सरकार की ओर से सभी आवश्यक सुविधाओं की  पर्याप्त व्यवस्था की गयी है, लेकिन मामले बढ़ने के साथ ही ऑक्सिजन और बेडों की समस्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता . बेहतर होगा कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करे.

 

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...