कोलकाता रे’प हत्या’कांड : डॉक्टरों की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल शुरू

न्यूज डेस्क : कोलकाता के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 24 घंटे हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टरों द्वारा आहूत 24 घंटे का राष्ट्रव्यापी काम बंद और विरोध प्रदर्शन शनिवार सुबह से शुरू हो गया। मेडिकल बॉडी ने एक बयान में कहा कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और कैजुअल्टी वॉर्ड चालू रहेंगे। आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) काम नहीं करेंगे और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी। आईएमए के साथ हड़ताल में इंडियन फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन भी शामिल हुआ है। राजधानी पटना सहित बिहार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि आईएमए ने आज यानी 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए सभी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। मेडिकल बॉडी ने एक बयान में कहा कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और कैजुअल्टी वॉर्ड चालू रहेंगे। इससे पहले दिन में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने भी हड़ताल का ऐलान किया था।

यह भी देखें :

ओपीडी और सर्जरी सेवाएं रहेंगी बंद

आईएमए के मुताबिक, हड़ताल के दौरान आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) काम नहीं करेंगे और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी। आईएमए ने कहा कि यह सेवाएं उन सभी क्षेत्रों में बंद की जाएंगी जहां आधुनिक चिकित्सा डॉक्टर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कोलकाता कांड से गुस्से में बिहार के डॉक्टर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के कार्य बहिष्कार की घोषणा का बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने भी समर्थन किया है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सरकारी के साथ निजी और कॉरपोरेट अस्पतालों में भी ओपीडी सेवा बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान चिकित्सकों पर लगातार हमले होते रहे हैं। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से कोई कारगर कानून नहीं है। इसलिए पूरे देश के चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बने, ताकि डॉक्टर निर्भय होकर अपना कार्य कर सके।

सीवान में भी सभी निजी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर गए

सीवान जिले के भी सभी निजी अस्पताल के चिकित्सक कोलकाता की घटना को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सभी अस्पतालों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। निजी डॉक्टरों ने दो दिनों के लिए अपना अस्पताल बंद करने का फैसला लिया है। वहीं
डॉक्टरों की हड़ताल का नतीजा यह रहा कि 10 हजार मरीज बिना इलाज के ही लौट गए हैं। साथ ही करीब 150 ऑपरेशन हड़ताल की वजह से टल गए हैं। वहीं कोलकाता की घटना को लेकर डॉक्टर जिद पर अड़े हुए हैं, जिससे मरीज काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : कोलकाता डॉक्टर म’र्डर केस : बेतिया मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन

 

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...