2G बनी मजबूरी, लाभूक और पीडीएस दुकानदार दोनों परेशान

रांचीः झारखंड के जन वितरण प्रणाली की दुकानों में जिस पीओएस मशीन से राशन कार्डधारियों को राशन दिया जा रहा है। उसमें 2G सिम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन में थंब इंप्रेशन मिलने के बाद ही राशन कार्डधारियों को अनाज दिया जाता है। जबकि पूरे देश में 4G स्पीड की सेवा उपलब्ध है।

2G स्पीड होने की वजह से बार-बार नेटवर्क की समस्या आती है और राशन कार्डधारी और पीडीएस दुकानदार दोनों ही इस समस्या से जुझते रहते है।

झारखंड में विजन टेक नामक कंपनी पीओएस मशीन के मेंटेनेंस का काम देखती है। विभागीय स्तर पर मशीन को भाड़े पर लिया गया है। फेयर डीलर एसोसिएशन के महासचिव संजय कुंडू बताते हैं कि 2G सिम को बदलने के लिए विभाग से कई बार आग्रह किया गया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय मंत्री रामेश्वर उरांव से भी प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात किया है, रामेश्वर उरांव ने अगस्त के आखिर तक मशीन बदलवाने का आश्वासन दिया है।

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...