Commercial Advertisment

लूट व बैंककर्मी की हत्या में शामिल 3 अपराधी गिरफ्तार

रांची: बीते शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए हत्याकांड के तीन घंटे के भीतर  ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया। घटना में शामिल शूटर सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसमें हिंदपीढ़ी के खेत मुहल्ला निवासी मो. दानिश, मो. अरमान और मो. साहिल है। तीनों अपराधी नशेड़ी हैं और लूटपाट की घटना को पहले भी अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा (इसी से बैंककर्मी अभिषेक को गोली मारी थी), एक कारतूस, एक चाकू, लूटी गई दो मोबाइल और 700 रुपए बरामद की है। इन तीनों ने 19 जुलाई की रात अभिषेक कुमार सिंह की लूटपाट के दौरान गोली मार हत्या कर दी थी। फिर उसका मोबाइल और पैसे लूट कर फरार हो गए थे।

एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि अभिषेक सिंह अपने दोस्त प्रिंस कुमार के साथ 19 जुलाई की रात हरमू नदी के पास गया था। वहां से दोनों लौट रहे थे। इसी क्रम में तीन युवकों ने दोनों को रोका और उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल व पर्स लूटने लगे।

अभिषेक ने विरोध करते हुए अपना मोबाइल व पैसा देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर तीनों अपराधियों ने अभिषेक को पकड़ा और उसका मोबाइल व पैसा लूटा, फिर गोली मार दी।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...