Muzaffarpur में आपसे में भिड़े 4 वाहन, 2 की मौत 4 जख्मी….

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला एक साथ चार वाहन आपस में टकरा गए। चार वाहनों के आपस में टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार अन्य जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर की है जहां तेज रफ़्तार चार वाहन आपस में टकरा गए। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के ऊपर दो बाइक, एक कार और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एक महिला समेत दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें – West Bengal में लागू हो राष्ट्रपति शासन, छपरा में BJP कार्यकर्ताओं ने….

इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन का विरोध भी किया और कहा कि यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। यहां आगे फिर से सड़क हादसे न हों इसके लिए प्रशासन को ठोस उपाय करना चाहिए। इस दौरान डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमार ने बताया कि कांटी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार में चल रहे चार वाहन आपस में भिड़ गए। दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है, अन्य घायल का इलाज मुजफ्फरपुर के अस्पताल में चल रहा है। गाड़ी जब्ती के साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   हास्यास्पद बातें कर रहे हैं Tejashwi, मंत्री जनक राम ने कहा ‘बिहार की जनता सोच समझ कर…’

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत के संकल्प से पटना में...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन...

Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड के राजनीतिक...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड के राजनीतिक जगत...

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...