सरकार के 4 साल गठबंधन मालामाल झारखंड बदहाल-बीजेपी

रांचीः गठबंधन मालामाल झारखंड बदहाल –  राज्य की हेमंत सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से आरोप पत्र का विमोचन किया गया। इस किताब का शीर्षक ‘फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार के 4 साल गठबंधन मालामाल झारखंड बदहाल ‘, दिया गया है।

इस मौके पर बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री विभिन्न जगहों पर घूमते हुए 23 वर्षों में 4 वर्ष को छोड़कर बीजेपी के ऊपर सारा ठीकरा फोड़ने का काम करते हैं। ऐसे दिखाने का प्रयास करते हैं, जैसे भाजपा ने यहां 18 से 19 साल राज किया हो।

 गठबंधन मालामाल झारखंड बदहाल – 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा नहीं निभाई हेमंत सरकार

उन्होंने बताया कि 23 वर्षों में 13 साल तक ही राज्य में भाजपा की सरकार रही। वहीं लगभग 10 वर्षों तक यूपीए गठबंधन की सरकार रही। इस किताब में भाजपा के तीनों मुख्यमंत्री के कार्यकाल में किए गए कामों को भी बताया गया है। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि इस किताब में केंद्र की योजना के बारे में भी बताया गया है, जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है।

 गठबंधन मालामाल झारखंड बदहाल
गठबंधन मालामाल झारखंड बदहाल

हमें बताया कि हेमंत सरकार के नाकामियों के बारे में भी इस किताब में बताया गया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार बनी थी तो मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि हर वर्ष 5 लाख युवाओं को रोजगार देगी, बेरोजगारी भत्ता देने समेत कई बातें कही थी। लेकिन उसकी हकीकत क्या है वह किसी से छुपा नहीं है।

 गठबंधन मालामाल झारखंड बदहाल – भ्रष्टाचार की चर्चा राज्य के साथ-साथ पूरे देश में हो रही है

झारखंड में हो रहे भ्रष्टाचार की चर्चा राज्य के साथ-साथ पूरे देश भर में हो रहा है। 4 साल में सरकार ने कोई भी लीगल काम नहीं किया है। जितने भी काम हुए सभी इलीगल हुए। ब्लॉक, अंचल थाना में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है और बिना पैसे का काम नहीं होता।

ये भी पढ़ें- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनाया 139वां स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए महंगे-महंगे वकीलों को लगा कर बचाने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हैं तो ऐसे में भ्रष्टाचार कैसे समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि ईडी के छह समन भेजने के बावजूद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए।

अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, तो उन्हें सीना तानकर ईडी के समक्ष खड़े होना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री ईडी के समन पर भागते नजर आ रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में कन्वर्शन का बड़ा खेल चलता है। उन्होंने कहा कि जो काम राज्य में होना चाहिए वो काम नहीं हुआ, सरकार अपने ही कमाने में मस्त है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...