अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर 64 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

मधेपुरा : जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर 30 मई से जारी नामांकन कार्य आज संपन्न हो गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। निर्वाची पदाधिकारी चंद्रशेखर यादव व सहायक निर्वाची पदाधिकारी लाल बहादुर सिंह ने बताया कि अंतिम दिन 10 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा भरा। अब तक कुल 64 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया है। जिसमें अध्यक्ष पद (3), उपाध्यक्ष पद (7), प्रधान सचिव पद (5), कोषाध्यक्ष पद (6), संयुक्त सचिव पद (12), सहायक सचिव पद (10), अंकेक्षक (5) और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया। इसके साथ ही चुनाव को लेकर वकालतखाना में सरगर्मी काफी बढ़ गई है।

द्विवार्षिक चुनाव में 587 करेंगे मतदान मालूम हो वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो चुका था। चुनाव में 587 वोटर मतदान करेंगे। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ मधेपुरा का 9वां द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन कार्यालय में किया जाएगा। वहीं नाम वापसी छह जून से सात जून को चार बजे शाम तक लिया जा सकेगा। अभ्यार्थियों के नाम का अंतिम प्रकाशन सात जून को ही शाम के पांच बजे तक किया जाएगा। मतदान एवं परिणाम का घोषणा 14 जून को मतदान का समय 10:30 बजे से प्रारंभ एवं 04:30 बजे दिन तक एवं मतगणना 5:30 से आरंभ होगी तथा उसी दिन विजयी उम्मीदवार की घोषणा होगी।

यह भी पढ़े : दिनदहाड़े अपराधियों ने गल्ला व्यापारी के साथ मारपीट कर लूटे रुपए, लोगों ने किया सड़क जाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Pink Bus Service: महिलाओं के सुरक्षित सफर की नई तस्वीर,...

Bihar Pink Bus Service: बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा संचालित...

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...