Advertisment

7 महीने पहले नई पार्टी का किया था ऐलान, आज जन सुराज का दामन थामेंगे RCP

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) करीब सात महीने पहले आप सबकी आवाज (आसा) नाम से नई पार्टी बनायी थी। लेकिन आज वह जन सुराज पार्टी (Jan Suraj) का दामन थामने जा रहे हैं। आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आज सुबह 10 बजे जन सुराज पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर सदस्यता दिलाएंगे।

Goal 6 22Scope News

RCP ने नई पार्टी बनाने के बाद प्रखंड से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया था

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह करीब सात महीने पहले उन्होंने अपनी खुद की पार्टी ‘आसा’ (आशा और सामाजिक उत्थान) की शुरुआत की थी। उस समय उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी से 140 लोग चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनका संगठन प्रखंड से लेकर जिला और राज्य स्तर तक मजबूत होगा और मिस कॉल के जरिए सदस्यता अभियान चलाया था। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आरसीपी सिंह प्रशांत किशोर के साथ जा सकते हैं।

यह भी देखें :

थामा था BJP का दामन

आरसीपी स‍िंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रह चुके हैं, लेकिन राजनीति में इनकी पहचान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दी गई। हालांकि नीतीश कुमार से मनमुटाव होने के बाद इन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और फिर भाजपा द्वारा दरकिनार किए जाने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की घोषणा कर दी थी।

यह भी पढ़े : ASA कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आरसीपी सिंह ने सरकार पर जम कर साधा निशाना

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...