Giridih : मालवाहक वैन और बाइक के बीच सीधी टक्कर, पुजारी की दर्दनाक मौत…

Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिल्यापुर मुख्य मार्ग स्थित गिरनिया गांव के तीखे मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जय प्रकाश पांडेय के रुप में हुई है। मृतक ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव के निवासी थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे देवघर से अपने घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें- Giridih Murder : युवक का सरकटा शव मिलने से मची सनसनी, आरोपी निकला ये… 

Giridih : देवघर से वापस घर लौटने के दौरान घटी घटना

Giridih : इलाज के दौरान पुजारी की मौत
Giridih : इलाज के दौरान पुजारी की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, जय प्रकाश पांडेय अपनी बाइक से देवघर से वापस लौट रहे थे तभी अहिल्यापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मालवाहक वैन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर गिरनिया गांव के पास तीखे मोड़ पर हुई, जिससे जय प्रकाश सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पिता बना हैवान, बेटी से ही करता रहा गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार… 

Giridih : हादसे के बाद चालक फरार
Giridih : हादसे के बाद चालक फरार

घटना के समय बारिश हो रही थी, इसके बावजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और मौके पर सहायता के लिए पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह एवं एसआई मणि लाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Giridih : दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, ईंट-पत्थर और लाठी से जोरदार हमला, कई गंभीर… 

पूजा-पाठ का कार्य करते थे मृतक

च67ब 4 22Scope News

मृतक जय प्रकाश पांडेय देवघर में रहकर पूजा-पाठ का कार्य करते थे और पूजा सामग्री की एक छोटी सी दुकान भी चलाते थे। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र-एक 20 वर्षीय और एक 12 वर्षीय को छोड़ गए हैं। घर में मातम का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेसुध हैं।

ये भी पढ़ें- Pakur Accident: ससुराल से लौट रहे युवक को कोयला लदे डंपर ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत… 

इधर, पुलिस ने बाइक और टक्कर मारने वाली मालवाहक वैन को जब्त कर थाना ले आई है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद चालक और उपचालक बारिश का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट—

ये भी पढ़ें++++++

Chaibasa Crime : अंधेरी रात में खूनी वारदात, घर से बुलाकर सिर में गोली मारी… 

Hazaribagh : देसी साइंटिस्ट! बैगन के पौधे पर निकलेगा लबाबदार टमाटर, लाखों में कमाई… 

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप… 

Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

Breaking : पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर, कैबिनेट से मिली मंजूरी 

Bokaro Crime : दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, मंदिर से लौटते के दौरान वारदात को दिया अंजाम… 

RIMS-2 controversy : “उपजाऊ को बता रहे बंजर”-रिम्स-2 जमीन विवाद पर भड़के संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री को बताया मानसिक दिवालिया…

Ranchi : मौत की ट्रैक! मांडर में ट्रेन से कटकर चरवाहे की दर्दनाक मौत…

Ranchi Crime : पुंदाग में लुटेरों का धावा, महिला से सोने की चेन झपटकर फरार… 

 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img