नई बिहार विधानसभा में 90 प्रतिशत विधायक करोड़पति, जानिए सबसे अमीर कौन हैं

पटना. बिहार की नवनिर्वाचित 18वीं विधानसभा पहले से कहीं अधिक ‘अमीर’ हो गई है। दरअसल, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कुल 243 विधायकों में से 218 विधायक करोड़पति हैं, जो कुल सदस्यों का लगभग 90 प्रतिशत है। पिछले विधानसभा कार्यकाल में यह संख्या 194 थी, यानी 81 प्रतिशत। इस बार करोड़पति विधायकों की संख्या में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विधायकों की औसत संपत्ति दोगुनी

ADR के विश्लेषण के मुताबिक, बिहार में पांच साल पहले विधायकों की औसत संपत्ति 4.32 करोड़ रुपये थी, जो इस बार बढ़कर 9.2 करोड़ रुपये हो गई है। यानी औसत संपत्ति में लगभग 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार विधानसभा की कुल घोषित संपत्ति लगभग 2193 करोड़ रुपये है।

सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक कौन?

सबसे ज्यादा संपत्ति बीजेपी के मुंगेर से विधायक कुमार प्रणय की है, जिनके पास 170 करोड़ रुपये से अधिक की घोषित संपत्ति है। दूसरे नंबर पर मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। अगियांव से बीजेपी विधायक महेश पासवान के पास लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है। वहीं सबसे कम संपत्ति वाले विधायक बीजेपी के ही पीरपैंती से मुरारी पासवान हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 6 लाख रुपये से अधिक है।

कौन सी पार्टी कितने करोड़पति विधायक लेकर आई?

ADR रिपोर्ट के अनुसार पार्टीवार करोड़पति विधायकों की संख्या-

पार्टीकुल विधायककरोड़पति विधायक
जेडीयू8578
बीजेपी8977
आरजेडी2524
लोजपा (राम विलास)1916
कांग्रेस66
AIMIM55
HAM54
राष्ट्रीय लोक मोर्चा44
CPI-M11
CPI–ML21

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। एनडीए ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए सरकार में वापसी की है। वहीं महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट गया। वहीं 6 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

बिहार में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे अधिक 89 सीटें जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं JDU को 85 सीटें मिलीं। इन दोनों दलों के मजबूत प्रदर्शन के साथ एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। साथ ही LJPRV को 19 सीटें और HAM को 5 सीटें एवं RSHTLKM को 4 सीटें मिली है।

वहीं महागठबंधन का निराशजनक प्रदर्शन रहा। आरजेडी मात्र 25 सीटें जीत पाई। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ही खुद किसी तरह अपनी सीट बचा पाए। वहीं कांग्रेस मात्र 6 सीटें जीत पाई। CPI(ML)(L) को 2 सीटें, IIP को 1 सीट और CPI(M) को 1 सीट मिली है। साथ ही BSP को एक सीट और AIMIM को 5 सीटें मिली हैं।

मत प्रतिशत में RJD सबसे आगे

वहीं मत प्रतिशत के आधार पर इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 22.90% वोटों के साथ पहले स्थान पर रहा है। इसके बाद BJP को 20.07%, जबकि JD(U) को 19.27% मत मिले हैं। कांग्रेस (INC) को 8.72% और लोजपा (राम विलास) को 4.98% वोट मिले।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img