बाइकर्स गैंग के उत्पात पर मुख्यालय गंभीर:एडीजी जे एस गंगवार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि गंगा पथ पर मारपीट और लहरिया कट बाइकर्स उत्पात मामले पर मुख्यालय गंभीर है
Google पर 22Scope चुनेंPATNA: पटना में बाइकर्स गैंग के उत्पात को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर है.
एडीजी जे एस गंगवार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि गंगा पथ पर
मारपीट और लहरिया कट बाइकर्स उत्पात मामले पर
मुख्यालय गंभीर है बाइकर्स गैंग की पहचान की जा रही है, उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

बाइकर्स गैंग के उत्पात पर मुख्यालय गंभीर – नया साल शांतिपूर्वक मनाया गया: एडीजी
एडीजी जे एस गंगवार ने दावा किया है कि बिहार में नया साल
शांतिपूर्वक मनाया गया. पटना ,गया, मुजफ्फरपुर, सारण और
मोतिहारी जिलों सबसे अधिक गिरफ्तारी हुई थी.
एक जनवरी को तेगड़ा में एक हजार लीटर विदेशी शराब जब्त की गई.
राजधानी पटना में गंगा पाथवे और मरीन ड्राइव के पास लहरिया कट बाइकर्स के उत्पात और बीच
सड़क पर युवकों के एक ग्रुप द्वारा लाठी-डंडे और लोहे की रेट पर की गई मारपीट की घटना को
बिहार पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है । एडीजी मुख्यालय ने कहा है कि वीडियो से जानकारी जुटाई जा रही है.
और उसके बाद सभी आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले
को लेकर पटना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सड़क पर मारपीट करने वाले
लोगों की पहचान की जाएगी और जो भी लोग दोषी हैं उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
नया साल बिहार में आमतौर पर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का दावा करते हुए कहा एडीजी ने कहा
कि पटना गया मुजफ्फरपुर सारण और मोतिहारी में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी की गई है.
एडीजी ने दावा किया कि इस दौरान बेगूसराय में एक लाख लीटर शराब जब्त की गई है.
रिपोर्ट: चंदन
- Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 20 हजार एकड़ जमीन, बिहार का अगला बड़ा प्लान क्या है?
- Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा ऐलान, जानिए किसे मिलेंगे हर महीने 5 हजार रुपये
- Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने कैसे बढ़ाया राज्य का गौरव?
Highlights

















