Advertisement
Advertisement

बच्चे को बंधक बनाने पर बवाल, शांत कराने गई पुलिस पर पथराव

बच्चे को बंधक बनाने पर बवाल - खेत से बच्चे ने खाने के लिए थोड़ा धान क्या ले लिया पूरे गांव में बवाल मच गया. खेत मालिक ने बच्चे को बंधक लिया और बच्चे को वापस नहीं

Google पर 22Scope चुनें

आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल

खेत से बच्चे ने खाने के लिए थोड़ा धान लिया इसलिए बनाया बंधक

kaimur 22Scope News


Kaimur: बच्चे को बंधक बनाने पर बवाल – खेत से बच्चे ने खाने के लिए थोड़ा धान क्या ले लिया पूरे गांव में बवाल मच गया. खेत मालिक ने बच्चे को बंधक लिया और बच्चे को वापस नहीं करने के बाद भड़के ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. साथ ही बचाव में गई पुलिस पर भी पथ्ज्ञराव किया. मामले को बढ़ते देख पुलिस ने भी भीड़ पर लाठीचार्ज किया.


घटना कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर की है. जहां ग्रामीणों ने पुलिस को भी ग्रामीणों ने करीब दो घण्टे तक बंधक बना रखा. प्रशासन और ग्रामीणों के बीच पथराव जारी रहा. बचाव में पुलिस ने लाठी चार्ज किया. ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के कुछ देर बाद असामाजिक तत्वों ने खलिहान में रखे पुआल को भी आग के हवाले कर दिया।

बच्चे को बंधक बनाने पर बवाल – अखलासपुर में पुलिस कर रही कैंप

kaimur police 22Scope News


पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए भभुआ, मोहनीया, बेलांव और चैनपुर थानों की पुलिस बल को बुलाया गया. आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एडीपीओ भभुआ एसएचओ समेत करीब दर्जन भर से अधिक जवानों को घेरे रखा था. एसपी ललित मोहन शर्मा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. ग्रामीणों से किसी तरह से पुलिस आरोपी को ले कर भभुआ थाना पहुंची, जहां उसकी पहचान पर बच्चा को बरामद कर लिया गया. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में कैंप किया.

बच्चे को बंधक बनाने पर बवाल – घटना में शामिल एक दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

बच्चा चोरी करने का आरोप अखलासपुर निवासी प्रसिद्ध किसान अभय प्रताप पर लगया गया. हालांकि आरोपी की पहचान के बाद बच्चे को बरामद कर लिया गया. बरामद बच्चा रामजी पासवान का 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार बताया गया है. बता दे कि अभी दो दिन पूर्व ही ज़िले में नए एसपी ललित मोहन शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया है. उनके पदभार ग्रहण करने के बाद ही इतनी बड़ी पहली घटना है.


बरामद बच्चे ने किया मामले का खुलासा


वहीं पूछताछ के दौरान बच्चे ने बताया कि अभय प्रताप सिंह के

खेत से धान लेने के कारण उसे घर के अंदर बंद कर दिया गया था

पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

झड़प में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है जिसका इलाज कराया जा रहा है,

वहीं कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि अखलासपुर गांव

से एक बच्चा गायब था जिसके बाद अखलासपुर के ग्रामीणों द्वारा

अपहरण के संदेह के आधार पर उसी गांव के अभय प्रताप सिंह

को बंदी बना लिया गया था जिसको छुड़ाने गई पुलिस के साथ

लोगों में झडप हुई और लोगों द्वारा पथराव किया जाने लगा

जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज करके लोगों को

वहाँ उपद्रव करने से रोका गया है जिसके बाद गायब बच्चा को आरोपी के घर से बरामद कर लिया गया है,

रिपोर्ट: विवेक कुमार सिन्हा

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...