पत्नी के लिए ऐसी दिवानगी, पत्नी और पति के बीच भागमभाग

5 साल में 35 बार भागी विवाहिता, बच्चों के लिए कड़ाके की ठंड में मांग रहा भीख

कैमूर: दिवानगी- इस कलयुग के रियल जिंदगानी में पत्नी की बेवफाई ने एक पति को घुट घुट कर मरने को विवश कर दिया. आलम यह है कि पति अपने दो मासूम बच्चों के साथ इस कड़ाके की ठंड में भीख मांगने को विवश है. अपने चार साल का बेटा अंश एवं छह माह की बेटी कृति को अपने गोद में लेकर पूरे बाजार में घूम-घूम कर भीख मांग रहा है.

दिवानगी: पोस्टर लिए पति कर रहा तलाश

वे अपनी पत्नी की गुमशुदगी का पोस्टर लिए घूम रहा है. यह बातें आपको फिल्म की क्लाइमैक्स की तरह जरूर लगता होगा लेकिन यह बात बिल्कुल सत्य है. रामगढ़ थाना क्षेत्र के ड़हरक गांव के रहने वाला कृष्ण मुरारी गुप्ता अपने पत्नी की बेवफाई से परेशान है. आलम यह है कि वह घर बार छोड़कर रामगढ़ बाजार में अपनी पत्नी का पोस्टर लेकर घूम रहे हैं और लोगों से भीख मांग रहे हैं. उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से गायब है. जिसका अभी तक कुछ पता नहीं लगाया जा सका है.

kaimur1 22Scope News

2017 में हुई थी कृष्ण मुरारी गुप्ता की शादी

कृष्ण मुरारी गुप्ता और उसकी पत्नी कैमूर जिले के ही रहने वाले हैं. दोनों की शादी 2017 में लव मैरिज से हुई थी. कृष्ण मुरारी गुप्ता जिले के रामगढ़ थाने का निवासी है. वही उसकी पत्नी नुआव थाने की निवासी हैं. कृष्ण मुरारी गुप्ता कि पत्नी शादी के एक वर्ष बाद से ही कई बार उसे छोड़ कर चली जा चुकी है. कई बार तो प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद गृहस्थी जोड़ी को मिलाने का कार्य किया गया. अपने पहले पुत्र अंश को जन्म देने के छह माह बाद भी वह घर छोड़ के चली गयी थी. इस दौरान दोनों में खटास इस कदर हो हुई कि वह अपने पति को किसी नुकीली चीजों से हमला कर फरार हो गयी.

दिवानगी: दोनों मासूम का अकेले करता है परवरिश

वही कृष्ण मुरारी ने बताया कि मैं अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ भीख मांग रहा हूं, ताकि इन दोनों की परवरिश एक अच्छे ढंग से हो सके. मेरी पत्नी शादी के बाद से ही मेरे ऊपर कहर बनकर टूट पड़ी. जो आज मेरी हालत भिखारी से बदतर हो गई है. दोनों बच्चों के जन्म के बाद से ही मैं अकेला परवरिश कर रहा हूं. पत्नी बच्चों को जन्म देने के बाद से ही फरार चल रही है, और 5 साल में लगभग 30 से 35 बार घर से भाग चुकी है.

रिपोर्ट: विवेक

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...