शिक्षा मंत्री के विरुद्ध नवगछिया व्यवहार न्यायालय में केस

अधिवक्ता ने कहा – अगले मंगलवार को होगी मामले की सुनवाई

bhagalpur 1 1 22Scope News

नवगछिया: शिक्षा मंत्री के विरुद्ध मुकदमा – बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह द्वारा रामचरित मानस पर दिये गये विवादित बयासन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराया है. विहिप के जिला संयोजक प्रह्लाद कुमार के नेतृत्व में नवगछिया व्यवहार न्यायालय में नालसी मुकदमा दायर किया गया है.

जबकि मुकदमे में नगर संयोजक शुभम कुमार, प्रिंस कुमार गुप्ता, कुमार गौरव, गुड्डू कुमार गवाह बने हैं. प्रह्लाद कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्री के बयान से विश्व हिंदू परिषद काफी आहत है.

उन्होंने न्यायालय से मामले में शिक्षा मंत्री के विरुद्ध कार्रवाई

करने की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह के

विवादित बयान शिक्षा मंत्री ने दिए हैं ऐसे में उन्हें खुद ही

अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए. शिक्षामंत्री पर हमला

बोलते हुए उन्होंने कहा कि फेक डिग्री पर प्रोफेसर बने हैं

और फेक वोट से विधायक बन गये हैं.


शिक्षा मंत्री के विरुद्ध मुकदमा – 24 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई

नवगछिया में अधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है.

जिन धाराओं में मुकदमा दायर किया गया है, उसमें

सात वर्ष सजा का प्रावधान है. अजीत कुमार ने कहा कि

शिक्षा मंत्री का बयान शोभनीय और न्यायोचित नहीं है. वे इस बयान की निंदा करते हैं. अधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि मुकदमा दायर कर दिया गया है. अगले मंगलवार को मामले में सुनवाई होनी है.

khagariya path 22Scope News

खगड़िया में बीजेपी नेताओं ने किया रामचरितमानस पाठ, इस्तीफे की मांग

khagariya path 2 22Scope News

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का रामचरित मानस को लेकर दिए विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. खगड़िया में बीजेपी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में समूह में जुटकर रामचरित मानस का पाठ किया इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओंर ने धर्मिक किताब को लेकर दिए गए बयान पर शिक्षामंत्री से माफी मांगने को कहा है. पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार समेत पार्टी के नेताओं ने कहा कि जबतक चन्द्रशेखर माफी नहीं मांगेंगे या इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...