NEW DELHI: देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5जी लॉन्च करके रिलायंस जियो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इसके साथ ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है. नेशनल कैपिटल रीजन के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ भी जियो ट्रू 5जी से जुड़ गए हैं.

लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5जी के मैप पर उभरे
नेशनल कैपिटल रीजन के शहरों के साथ हरियाणा से जुड़ने वाले अन्य शहर हैं अम्बाला, हिसार और सिरसा. उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी जियो ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत की गई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गया है. इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5जी के मैप पर उभर आए हैं.
ट्रू 5जी: सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया जियो
रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है. इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा. आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.
इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू 5जी लॉन्च करके बेहद रोमांचित हैं. जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है. यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5जी सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है.
उन्होंने बताया कि देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है इससे प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता को वर्ष 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा मिल सके.
रिपोर्ट: गंगेश गुंजन
- JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ जताया विरोध
- Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बच्चों में मची अफरा-तफरी
- Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Highlights


















