रामगढ़ उपचुनाव के लिए आजसू ने जीत का लिया संकल्प

RAMGARH: रामगढ़ उपचुनाव के ठीक पहले आजसू ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इस कड़ी में संगठन मजबूती को लेकर महिलाओं को भी भारी संख्या में जोड़ा जा रहा है. रांची स्थित कार्यालय में आजसू नेता देवशरण भगत ने नवनियुक्त महिलाओं को शपथ दिलाई.

ajsu devsharan 22Scope News


आजसू : कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प


रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती मनाई गई. इस मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने उनके नीतियों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर आजसू नेता देवशरण ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा से शोषितों और वंचितों की आवाज बने. उनके सिद्धांतों पर आजसू पार्टी चलती है. महिलाओं और वंचितों की आवाज बनने का काम करती है.
देव शरण भगत ने कहा कि आजसू शुरू से झारखंड के मुद्दों को लेकर मुखर रहती है.उन्होंने कहा कि लोग डबल इंजन सरकार की बात करते है, हम डबल इंजन लोग की बात करते हैं. यही कारण है कि आजसू शुरू से महिलाओं को साथ लेकर चलती है. बिना महिलाओं की भागीदारी के विकास नहीं हो सकता है.


हेमंत सरकार को बताया महिला विरोधी

ajsu mahila 22Scope News


देवशरण भगत ने हेमंत सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. इस सरकार में बेटियाँ सुरक्षित नहीं है. हर दिन कई घटनाएं बढ़ रही है. महिलाएं डर के साय में जीने को मजबूर है.
वहीं महिला विंग की नेता ने कहा कि महिलाओं को मजबूती प्रदान करने का काम आजसू हमेशा से करती आ रही है. उन्होंने रामगढ़ उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि रामगढ़ में तीन वर्षों में विकास की गति रुक गयी है. अब रामगढ़ के लोग बदलाव की मांग कर रहे है. उन्होंने उपचुनाव में रिकॉर्ड वोट से आजसू की जीत का दावा किया है. कहा कि 2024 चुनाव में भी आजसू की मजबूत स्थिति रहेगी, महागठबंधन की करारी हार होगी.

रिपोर्ट: मदनजी

.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...