Advertisment

शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, लाखों की संपति जलकर खाक

सिवान : शहर के नगर थाना रोड में मंगलवार तड़के एक किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. इससे दुकान में रखे गए लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए. नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी केदार प्रसाद के पुत्र रोहन कुमार की यह दुकान है. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तबतक काफी नुकसान हो चुका था.

पहले बड़ी मस्जिद के पास एक बिजली के पोल में आग लगी जिसके कारण कई तार टूटकर सड़क पर गिर गए. इसके बाद सुबह के तीन बजे किराना दुकान में आग लग गई. गश्ती कर रहे इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने इसकी सूचना दुकानदार को और फायर ब्रिगेड को दी. दुकानदार रोहन कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा में बिक्री को लेकर काफी ज्यादा सामान दुकान में सोमवार को ही लाया गया था. रात में दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह तीन बजे के करीब नगर थाना के इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने इसकी जानकारी दी.

बता दें कि सोमवारी की देर रात करीब ढाई बजे नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास एक पोल में आग लग गई. पोल में आग लगने से सारे बिजली के तार टूटकर सड़कों पर गिर गए. इसके बाद उस क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट जैसी स्थिति हुई और उसकी चपेट में किराना दुकान भी आ गया.

रिपोर्ट : विजय

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...