देवघर ब्रेकिंगः अपराधियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद

DEOGHAR : देवघर में शनिवार देर रात अपराधियों और पुलिसकर्मी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें अपराधियों ने दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी. गोली लगने से संतोष यादव और रवि मिश्रा नाम के दोनों पुलिसकर्मी शहीद हो गये.

deoghar hatya 22Scope News

दोनो पुलिसकर्मी मछली व्यवसायी सुधाकर झा के बॉडीगार्ड थे. घटना नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा टॉकीज के पीछे कांता इलेक्ट्रिक दुकान के पास की बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग


देवघर में मुठभेड़ और वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना हुई है.

बीती रात मछली व्यवसायी सुधाकर झा पर अपराधियों ने हमला कर दिया.

हथियार से लैस अपराधियों ने व्यापारी को निशाने पर लेते हुए

फायरिंग की. इस हमले का जवाब देते हुए सुधाकर झा

की सुरक्षा में तैनात सरकारी अंगरक्षकों ने अपराधियों पर

जवाबी फायरिंग कर दी. जिसमें उनकी सुरक्षा के में लगे

दो जिला पुलिस बल के जवानों को अपराधियों ने गोली मार दी. इस मुठभेड़ में दोनों पुलिसकर्मी शहीद हो गए.


पुलिसकर्मियों ने किया घटनास्थल का मुआयना


देवघर में मुठभेड़ की इस घटना की जांच शुरू हो गयी है. घटना के बाद ही देर रात जिला एसपी सुभाष चंद्र जाट घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात का मुआयना किया. इसके अलावा उन्होंने बाकी पुलिसकर्मियों से बात कर मामले की पूरी जानकारी ली. एसपी ने बताया कि इस हमले में व्यवसायी सुधाकर झा सुरक्षित हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है. अभी यह नहीं बता सकते की गोली क्यों चली है. घटना की वजह रंगदारी और वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है.

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...