लातेहारः लाटु जंगल में हुए नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गये. वहीं एक नक्सली भी मारा गया. लैंड माइंस विस्फोट में झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट और तीन जवान जख्मी हो गए थे, जिसमे घायल कमांडेंट की इलाज की दौरान मौत हो गई. घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. घायल जवानों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां असिस्टेंट कमांडेंट गेंगटे को नहीं बचाया जा सका.
डीआईडी विपुल शुक्ला ने बताया कि दोपहर 12 से 1 बजे के बीच कुजरूम पुलिस पिकेट के जवान लाटु जंगल के के रास्ते बूढ़ा पहाड़ की तलहटी के पास पहुंचे थे कि बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में असिस्टेंट कमांडेंट सहित 4 जवान घायल हो गये थे, जिसमे असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गये. सुरक्षा बल के जवान गढ़वा से नक्सलियों के द्वारा ग्रामीणों को अगवा करने के बाद बूढ़ा पहाड़ की घेराबंदी कर रहे थे. बूढ़ा पहाड़ लातेहार के अलावा गढ़वा, गुमला और छत्तीसगढ़ की सीमा को जोड़ता है.
गुरुचरण पर नक्सली हमला मामला : बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने


















