12 पुलिस अधिकारियों का किया गया तबादला

download 10 22Scope News

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. नामकुम थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी आकाश भारद्वाज को खादगढ़ा टीपीओपी प्रभारी बनाया गया है. वहीं खादगढ़ा टीपीओपी में पदस्थापित सतीश बरनवाल को सोनाहातु थाना प्रभारी बनाया गया है.

पंडरा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर को तत्काल पुलिस केंद्र भेजा गया है. साथ ही बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता को भी पुलिस केंद्र भेजा गया है. अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार को रिम्स में सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, नवीन कुमार को अनगड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है. मुरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार को नामकुम थाना में योगदान देने को कहा गया है.

सुखदेव नगर थाना में पदस्थापित विपुल कुमार ओझा को मुरी ओपी प्रभारी बनाया गया है. सोनाहातू थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम को बेड़ो थाना प्रभारी बनाया गया है. नामकुम थाना में पदस्थापित शिव नारायण तिवारी को पंडरा ओपी प्रभारी बनाया गया है. इटकी थाना प्रभारी रजनी रंजन को सुखदेव नगर थाना में पदस्थापित किया गया है. तमाड़ थाना में पदस्थापित अमित प्रशांत को इटकी थाना प्रभारी बनाया गया है.

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...