छवि रंजन 10 दिनों की पूछताछ के बाद ईडी कोर्ट में पेश

जमीन घोटाले मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन को 10 दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 25 मई तक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया.

छवि रंजन 10 दिनों की पूछताछ

इससे पूर्व ईडी ने दो बार छवि रंजन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. सबसे पहले कोर्ट ने 6 मई को छवि रंजन को 6 दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंपा था. फिर 12 मई को ईडी को चार दिनों की पूछताछ के लिए रिमांड मिली थी. सेना की जमीन एवं अन्य जमीन घोटाले मामले में  छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया गया है. जमीन घोटाले मामले में ईडी ने अब तक छवि रंजन सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इसके पहले जमीन घोटाले मामले में 7 लोगों को इडी ने गिरफ्तार किया था. इडी ने जमीन घोटाले मामले में 13 अप्रैल को छवि रंजन के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे, जिसके बाद सात लोगों को गिरफ्तारी हुई थी.

छापेमारी के बाद ईडी ने रांची के सब रजिस्टार वैभव मणि त्रिपाठी से पूछताछ की थी. इसके बाद कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा से पूछताछ कर चुकी है. आपको बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी की थी. छवि रंजन के जमशेदपुर स्थित आवास में भी छापेमारी हुई थी.

आईएएस अधिकारी छवि रंजन को ईडी ने कथित जमीन मामले में गिरफ्तार…

निलंबित आईएएस छवि रंजन को लाया गया ईडी ऑफिस

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...