राजीव अरूण एक्का के खिलाफ आयोग ने 15 जून तक लागों से मांगे सबूत

 रांची: जस्टिस वीके गुप्ता (रिटायर्ड, पूर्व मुख्य न्यायाधीश,झारखंड हाईकोर्ट) को झारखंड सरकार ने एक्का द्वारा अपने पद के कथित दुरूपयोग मामले की जांच का दायित्व दिया है. इस क्रम में आयोग के स्तर से लोगों से सहयोग मांगा गया है.

कमिशन के सेक्रेटरी अखलेश कुमार सिन्हा ने इस संबंध में सूचना जारी करते कहा है कि महत्वपूर्ण पद पर रहते राजीव अरुण एक्का ने कथित तौर पर अनाधिकृत रूप से कुछ आधिकारिक दस्तावेजों पर अनाधिकृत व्यक्ति की कथित उपस्थिति में हस्ताक्षर किए.

इस मामले की जांच जस्टिस वीके गुप्ता के द्वारा की जानी है. ऐसे में कोई भी व्यक्ति जो राजीव अरुण एक्का प्रकरण मामले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई जानकारी रखते हों, वे जांच आयोग को सहयोग करें. जांच के विषय से संबंधित मामले में अपना लिखित पक्ष 15 जून 2023 तक आयोग के पते पर भेज सकते हैं. लिखित तौर पर जरूरी सूचनाएं (मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, डाक का पूरा पता) और एफिडेविट डाक से या हाथों हाथ आबकारी भवन, कमरा नंबर-215, दूसरा तल्ला, कांके रोड, रांची- 834008 के पते पर उपलब्ध करा सकते हैं.

जरूरत पड़ने पर आयोग के स्तर से सूचना उपलब्ध कराने वाले को गवाह के तौर पर उपस्थित होने को बुलाया जा सकता है. आयोग की अगली बैठक आबकारी भवन में ही कमरा नंबर 218 में दोपहर 12:30 बजे से 12 जुलाई 2023 को होगी.

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...