भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सोमवार की रात बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा उपस्थित थे।

भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन
श्री जयंत सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि अगर हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, तो वर्ष 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएंगे।
उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए व्यापारी वर्ग से समर्थन मांगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने की। इसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी सहित विभिन्न भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

















