राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- योग भारत का दुनिया को एक अमूल्य उपहार

रांचीः राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज राज भवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत का दुनिया को एक अमूल्य उपहार है. योग एक ऐसा साधना/प्रक्रिया है जो शरीर को ही नहीं, मन को भी स्वस्थ बनाता है. योग के माध्यम से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास होता है. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के अवसर पर मैंने देखा कि एक वृद्ध महिला को चलने में कठिनाई हो रही है, मैंने उनसे पूछा कि क्या आपको दर्द हो रहा है, वह बोली मुझे कोई दर्द नहीं है और मैं मानसिक बल के कारण इस समारोह में आई हुं.

राज्यपाल ने योग दिवस की शुभकामनाएं दी 22Scope News

इसे भी पढ़ेंः राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु अधिकारियों से किया संवाद, कहा- जनसेवा के लिए तैयार रहें, लोगों को आपसे काफी उम्मीद

कोविड-19 में संक्रमितों के उपचार में कारगर साबित हुआ था योगः

राज्यपाल ने कहा कि योग से हम स्वत: स्फूर्त होकर बिना व्यवधान के लगातार कार्य करने में सक्षम होते हैं. योग से शरीर के जोड़ की शिथिलता समाप्त होती है, उनमें रक्त संचार बढ़ता है और वे ज्यादा सक्रिय होकर कार्य करती है. योग को बढ़ावा देने और वैश्विक मंच पर इसके कद को ऊंचा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है. उनके प्रयास से आज पूरा विश्व पूरे उत्साह के साथ ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मना रहा है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान, पूरी दुनिया ने हमारे योग अभ्यासों को अपनाया और यह संक्रमित व्यक्तियों के उपचार में कारगर साबित हुआ. उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अन्य को भी प्रेरित करने हेतु कहा। योगाभ्यास करने वाले शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. “जो करें योग, वह रहें निरोग.”

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...

Reliance AGM 2026: AI, न्यू एनर्जी और FMCG पर बड़ा दांव,...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अगले पांच सालों के लिए अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी और वैल्यू क्रिएशन रोडमैप का ऐलान किया है।...