Advertisement
Advertisement

हाजीपुर: फैक्ट्री में गैस रिसाव से 40 बीमार, एक ने गवाई आंखों की रौशनी, एक की मौत 

पटनाः दूध फैक्ट्री में शनिवार को अमोनिया गैस के रिसाव से एक की मौत हो गई. वहीं 40 लोग जख्मी हो गए. हादसे में एक फैक्ट्री मजदूर की आंखों की रौशनी चली गई. जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9ः45 में फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में गैस लीक होने की सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी के साथ जिला के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. डीएम ने घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों से घटना के बारे में जानकारी ली. फैक्ट्री के पदाधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं.

राज फ्रेश डेयरी फैक्ट्री में शनिवार की रात अमोनिया गैस रिसाव के बाद अपरा तफरी मच गई थी. फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव के बाद सभी कर्मचारी और मजदूर इधर-उधर भागने लगे. कुछ मजदूर खुद बाहर निकले तो वहीं कुछ बेहोशी की हालत में थे. उन्हें पकड़कर बाहर निकाला गया. सभी को सांस लेने, गले में खराश और जलन की समस्या हो रही थी.

गैस रिसाव की सूचना पर आसपास के फैक्ट्री में भी भगदड़ का माहौल बन हो चुका था. कोई मास्क तो कोई गमछा मुंह में लपेटकर भागने लगे थे. कुछ अपने-अपने घरों में कैद हो गए तो कुछ लोग घर छोड़ कर नदी किनारे पहुंच गए. इंडस्ट्रियल एरिया के निकटतम पासवान चौक, राजपूत नगर आदि इलाकों में गैस का प्रसार तेजी से होने लगा था.

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...