वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के हजारीबाग पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

हजारीबागः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है. इसी में एक ट्रेन पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से मेसरा व बरकाकाना होते हुए हजारीबाग पहुंची. वंदे भारत ट्रेन का हजारीबाग पहुंचते ही जबरदस्त जोश से स्वागत किया गया. लोगों ने ट्रेन का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ. यहां से ट्रेन कोडरमा के लिए रवाना हो गयी. इससे पहले रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मंच सजाया गया था.

warm welcome of vande bharat express in hazaribagh 22Scope News

वंदे भारत ट्रेन में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने यात्रा की. साथ ही न्यूज 22 स्कोप की टीम ने हजारीबाग से कोडरमा तक का सफर किया. इस दौरान कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी सफर कर किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ऐसे ट्रेन चलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. जल्द ही इस रूट में लोकल पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ट्रेन भी चलेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर स्कूल छात्र भी सफर कर रहे हैं. छात्रों के साथ डीआरएम भी मौजूद रहे.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...