रांची: रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट पर ग्रहण लग रहा है, निमार्ण कार्य पुरा होने से पहले ही लाइट हाउस धराशाई होने लगा है।
रविवार रात को लगभग 12:30 बजे, लाइट हाउस के एक ब्लॉक में निर्माणाधीन लिफ्ट का हिस्सा गिर गया, जिसके कारण बहुत तेज आवाज हुई।
इसके परिणामस्वरूप आसपास के लोग चौंक गए और बगल की बस्ती के लोग मौके पर जमा हो गए।
स्थानीय पुलिस ने उन्हें खदेड़कर हटाया। इसके बाद, लाइट हाउस का गिरा हुआ मलबा बगल में डंप किया जा रहा है और टूटे हुए हिस्से को पर्दे से ढक दिया गया है।
रांची लाइट हाउस का काम 90 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है और फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के जरिए हो गया है।
उन फ्लैटों के लिए, जिनके लिए आवेदन नहीं मिले, एक बार फिर से आवेदन करने का मौका दिया गया है। सितंबर तक, आवंटित लोगों को अपने फ्लैट्स को हैंड ओवर करना होगा। लेकिन इस हादसे से पहले ही लाइट हाउस की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट
नगरीय प्रशासन निदेशालय के अधिकारी इस मामले पर अनभिज्ञ हैं। इस मामले मे मीडिया ने प्रोजेक्ट इंचार्ज लक्ष्मण कुमार से मिलने या बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया।
पीएम मोदी ने गरीबों को रियायती दर पर आशियाना देने के लिए झारखंड समेत देश के 06 राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी।

















