भागलपुर में कार्यपालक अभियंता के घर निगरानी विभाग की रेड, भारी मात्रा में कैश, जेवरात व जमीन के मिले कागजात

भागलपुर : बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भागलपुर से एक बड़ी खबर है। भागलपुर के जोग्सर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर कॉलोनी निवासी श्रीकांत शर्मा के आवास पर विजिलेंस टीम ने सघन छापेमारी की। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के श्रीकांत शर्मा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। उनके घर से विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी कर लाखों रुपए नगद लाखों रुपए के जेवरात और जमीन के कई कागजात बरामद किए हैं।

बता दें कि जब छापेमारी शुरू हुई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया। फिर छापेमारी के दौरान उनके घर से एक ब्रीफकेस में नोटों से भरा बंडल बरामद किया। कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा को फिलहाल विशेष निगरानी इकाई की टीम अवैध संपत्ति सहित कागजातों को खंगालने में जुटी हुई है।

बिहार में भ्रष्टाचार पर विशेष निगरानी टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिहार पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के बारे में भी पता चला कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई। वहीं पटना से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पर विशेष जांच टीम बैठाई गई है इसकी जांच की जाएगी और इनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की जारी रही हैं।

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...