रिपोर्टः मदन सिंह/ न्यूज 22स्कोप
रांची: Shubhas Munda की हत्या CCTV में कैद – राजधानी का व्यस्ततम और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के आवास से महज एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर बुधवार(26 जुलाई ) देर शाम CPM नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. 72 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.

Shubhas Munda की हत्या CCTV में कैद
न्यूज 22स्कोप के सवांददाता मदन सिंह ने ग्राउंड जीरो से लिया जायजा, नगड़ी थाना के दलादली चौक
पर सुभाष मुंडा अपने जिस कार्यालय में बैठे थे.
वहीं शाम 7ः20 मिनट के करीब एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचते हैं.
जिसमें से एक बाइक पर ही बैठा रहता है और दो अपराधी सीधे अंदर जाकर सुभाष मुंडा पर लगातार
सात गोली चलाता है. फिर पीछे की गली से भाग जाता है.
लेकिन सबसे बड़ा और अहम सवाल है कि जिस गेट से अपराधी सुभाष मुंडा के केबिन तक पहुंचे हैं,
उसी गेट के दोनों तरफ से पांच CCTV कैमरे लगे हैं. इसके बावजूद अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है.
साथ ही एक पीछे की तरफ भी CCTV कैमरा लगा हुआ है यानि कि आधे दर्जन से भी अधिक CCTV कैमरे लगे हैं.
घटना को लेकर पुलिस 50 से अधिक लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है. 10 लोग अभी भी पुलिस
के हिरासत में हैं और जांच लगातार जारी है. अब देखना होगा कि हत्यारा कब तक पुलिस के गिरफ्त में आता है.
फिलहाल दलादली चौक पर दुकानदारों ने शनिवार को लगने वाले बाजार को भी बंद करने का निर्णय लिया है.
घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

















