भागलपुर के बुढ़िया काली मंदिर में कुछ असमाजिक तत्वों की और से पत्थरबाजी

भागलपुर : बुढ़िया काली मंदिर में कुछ असमाजिक तत्वों की और से पत्थरबाजी – बिहार के भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत परबत्ती मोहल्ला स्थित बुढ़िया काली मंदिर में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई। इसकी सूचना पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए स्थिति बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। सीआरपीएफ, दंगा नियंत्रण बल, महिला पुलिस बल, सिएट कमांडो टीम व पांच थानों की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं भागलपुर पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की लागतार अपील कर रही है। प्रबुद्ध लोगों ने स्थानीय लोगो के साथ बैठक की है वहीं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में काली मंदिर को खोल कर पूजा शुरू करा दिया गया है। मामले पर भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार ने फ़ोन पर जी जानकरी देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों की ये करतूत है,असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है अन्य बलों को लगाया गया है। उन्होंने इलाके में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

https://22scope.com/bhagalpur-rocked-by-bomb-blast-one-youth-killed/

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...