कुख्यात अपराधी के घर पुलिस ने मारा छापा, ठगी के मामले में की कार्रवाई

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव में पुलिस ने कुख्यात अपराधी के घर में छापेमारी कर एक बड़ा ठगी का मामला का उद्भेदन किया है। दरअसल, सेंधवा गांव निवासी और कई कांडों का फरार अपराधी पप्पू शर्मा के द्वारा रमेश रजक बन महाकालेश्वर मठ के नाम पर पटना के कारोबारियों से लाखों रुपए के समान ठग लिया गया था।

बताया जाता है कि पटना जिले के ग्रीन नर्सरी और मगध निर्माण एजेंसी से सजावट के लिए 10 से 12 लाख रुपए समान और मगध निर्माण एजेंसी से करीब 16 लाख रुपए के टाइल्स सीमेंट इत्यादि सामग्री दी गई थी। जब कारोबारियों के द्वारा पैसे की मांग की गई तो पप्पू शर्मा के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। जिसके बाद दोनों कारोबारियों ने पुलिस से संपर्क साधा और घटना के संबंध में जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आज मंगलवार को सेंधवा गांव में छापेमारी की है। इस दौरान ठगी कर लिए गए सारे सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया।

वहीं इस दौरान पुलिस ने वहां से चार बंधुआ मजदूरों को भी मुक्त कराया। मुक्त कराए गए मजदूर संजय साव (विक्रम थाना), गूंगा उतर (बिहार), जुगेश राम (छत्तीसगढ़) और अताहुल मालगांव (नेपाल) का निवासी बताया जाता है। मजदूरों ने बताया कि काम करने के बावजूद भी कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा के द्वारा मजदूरों के साथ काफी क्रूरता के साथ मारपीट भी किया जाता था।

हालांकि छापेमारी की भनक लगते हैं पप्पू शर्मा मौके से फरार हो गया। लेकिन इस दौरान पुलिस ने पप्पू शर्मा के भांजा मनीष कुमार चंदन को हिरासत में लिया है। मामले के संबंध में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी कि महाकालेश्वर मठ ब्रांच के नाम पर 30 लाख से अधिक के सामान की ठगी की गई थी। हालांकि सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://22scope.com/surveillance-department-raided-the-residence-of-drug-inspector-jitendra-kumar-in-gaya-patna-and-jehanabad/

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...