Commercial Advertisment

बिहार को मिला रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर अवार्ड

पटना : बिहार को प्रतिष्ठित रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर अवार्ड प्राप्त हुआ है। बेंगलुरु में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट 2023 में राज्य ने यह प्रतिष्ठित “वर्ष का धार्मिक पर्यटन गंतव्य स्थल” पुरस्कार जीता। बिहार पर्यटन के सचिव अभय कुमार सिंह और पर्यटन विभाग के निदेशक विनय कुमार राय ने इस पुरस्कार को बिहार पर्यटन के लिए गौरव का क्षण बताया है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग लगातार नए-नए अभिनव प्रयोगों के जरिए पर्यटन स्थलों में सुविधाओं और आकर्षण केंद्रों का विस्तार कर रहा है, उसी का परिणाम है कि यह पुरस्कार राज्य को प्राप्त हुआ है। विभाग आगे भी लगातार अपने पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा ताकि हम देश में एक बेहतर पर्यटन राज्य के रूप में स्थान हासिल करते रहें। सचिव और निदेशक ने कहा कि इसका श्रेय हमारे पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को जाता है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर कार्य हेतु प्रोत्साहित किया है।

https://22scope.com/after-the-order-of-patna-high-court-caste-counting-started-again-from-today-dm-conducted-the-survey/

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...