अब क्लास में खड़े होकर पढ़ाएंगे सरकारी विद्यालयों के शिक्षक

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में शिक्षा विभाग द्वारा आदेश निकला है। आदेश के अनुसार अब सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अब क्लास में खड़े होकर पढ़ाएंगे। आदेशपत्र के अनुसार सभी क्लासरूम से कुर्सी हटाने का आदेश दिया गया है। दरअसल, बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

दरअसल, बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर सभी स्कूलों का औचक निरक्षण किया। जिसमें पाया गया कि अधिकांश स्कूलों में शिक्षक बच्चों को पढ़ाते नहीं बल्कि क्लास रूम में कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाते पाए गए थे। इसके बाद चेरिया बरियारपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र के जरिए सभी स्कूलों के हेडमास्टर को आदेश दिया है कि तत्काल शिक्षकों के लिए क्लासरूम में लगे कुर्सी को हटाया जाए।

साथ ही क्लास में शिक्षक मोबाइल उपयोग नहीं करेंगे। ऐसा नहीं होने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्लास-8 की छात्राओं ने बताया कि सभी शिक्षक समय पर क्लाश में आते हैं और अच्छी तरह पढ़ाते हैं। छात्राओं ने कहा कि क्लास में पढ़ाते समय कोई भी शिक्षक मोबाइल का प्रयोग नही करते है। वहीं प्रभारी प्राचार्य ने बताया की बेगूसराय में शिक्षा विभाग द्वारा निकाले गए आदेश के बाद स्कूल में सभी शिक्षकों को आदेश जारी किया गया की क्लास में कोई भी शिक्षक मोबाइल का उपयोग नही करेंगे। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

वहीं इस संदर्भ में शिक्षा पदाधिकारी मनोज राम ने बताया कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय कोई भी शिक्षक को मोबाइल प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि बच्चो को पढ़ाने समय मोबाइल चलाना ठीक बात नहीं होता। अपनी कार्य के समय इस तरह की कोई भी शिक्षक को मोबाइल नही चलाने का आदेश मेरे द्वारा फोन के माध्यम से सभी स्कूल की शिक्षको दे दी गई है। अगर कोई भी शिक्षक बच्चों को पढ़ाने समय मोबाइल का प्रयोग करते है तो पकड़े जाने पर उस शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

https://22scope.com/nitish-reiterated-in-begusarai-that-i-do-not-wish-to-become-pm/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...

Bihar Jeevika Women Empowerment: गांव की बचत से कारोबार तक पहुंचीं...

Bihar Jeevika Women Empowerment, पटना: बिहार में महिलाओं की आर्थिक भूमिका पिछले करीब दो दशकों में तेजी से बदली है। स्वयं सहायता समूहों से...