Advertisment

गया में RPF पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को दबोचा

गया : बिहार के गया में आरपीएफ थाना की पुलिस ने देसी कट्टा, कारतूस, दो पीस चाकू, दो एंड्राइड मोबाइल, एक बाइक और लोहे का कड़ा के साथ एक युवक को पकड़ा गया। पकड़ाया गए युवक के पास रहे जब्त सामानों की अनुमानित मूल्य एक लाख 80 हजार रुपए का है। दरअसल, गया रेलवे आरपीएफ पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन एरिया में गस्ती कर रही थी।

इसी दौरान रात्रि में 11 बजे पीआरएस बिल्डिंग से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक युवक को अपने बाइक पर संदेहास्पद अवस्था में देखा गया और उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। जिसके बाद शक के आधार पर पूछताछ किया गया। उसने अपना नाम अभिषेक कुमार पिता नंदकिशोर प्रसाद ग्राम वभनदेव, थाना बाराचट्टी जिला गया बताया। जब उससे स्टेशन एरिया में आने का कारण पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी लिया तो उसके कमर से एक लोडेड देशी कट्टा, 315 बोर का एक कारतूस, दो मोबाइल और पिट्ठू बैग से दो पीस चाकू, हाथ में पहनने वाला लोहे का कड़ा और एक बाइक बरामद किया गया। जिसके बाद आरपीएफ पुलिस के द्वारा लिखित शिकायत प्रतिवेदन के साथ गिरफ्तार कर आरोपी एवं सभी जब्त सामान को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को अग्रसारित किया गया। जहां कांड संख्या 224/23 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

https://22scope.com/arrested-chicken-robber-in-gaya-the-criminals-had-done-the-incident-on-the-strength-of-arms/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...

Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, 10...

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची, टाटानगर और राउरकेला से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और रांची-दुमका...