Advertisment

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के सामने पेश होन को लेकर अभी भी संसय

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले मामले में सोमवार को ईडी के सामने पेश होन को लेकर अभी भी संसय की स्थित बनी हुई है । ईडी ने उन्हें नोटिस जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन सोमवार को सीएम का पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम होने के बावजूद,  अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे ईडी के दफ्तर में उपस्थित होंगे या नहीं।

मुख्यमंत्री को सोमवार को दिन के 11 बजे ईडी के रांची जोनल ऑफिस में पेश होना है। उनके खिलाफ ईडी ने आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन जारी किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के कारण, उनका ईडी के दफ्तर में उपस्थित होना 14 अगस्त को असंभावित है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दूरदर्शन पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड करवाने का निर्धारण किया है, जिससे वह कार्यालय में अन्य तिथि की मांग कर सकते हैं।

जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार, मुख्यमंत्री ने ईडी के समक्ष कोई पत्राचार नहीं किया है मुख्यमंत्री के द्वारा पत्र भेजकर अन्य तिथि की मांग की जा सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यहाँ तक कि ईडी ने पूछताछ के लिए पूरी तैयारी की है और केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस से भी सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

ईडी द्वारा रांची और अन्य जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के नाम पर ली गई जमीनों की जांच की जा रही है। उन्होंने अपनी जांच में रांची में ऐसे कई आदिवासी प्रकृति की जमीनों को चिह्नित किया है, जिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार का कब्जा रहा है। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 25/23 केस दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पहली बार साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने पूछताछ की थी। मुख्यमंत्री पहली बार 17 नवंबर 2022 को ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे, तब उनसे 10 घंटे के करीब पूछताछ की गई थी। अवैध खनन केस के बाद दूसरी बार सीएम को जमीन घोटाले मामले में समन हुआ है। ईडी अब उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की अर्जित संपत्ति की भी जांच कर रही है।

 

 

 

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड में बनेगा नया Agro Tourism Hub! हजारीबाग...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड सरकार राज्य में खेती को आधुनिक तकनीक, रिसर्च और टूरिज़्म से जोड़ने के लिए नई पहल कर रही है। इसी कोशिश...

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...