भागलपुर के कोसी नदी बरपा रही है कहर, मदरौनी के कई घरों में घुसा पानी

भागलपुर : भागलपुर में कोसी नदी ने भी अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिले के नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी गांव कोसी नदी से घिर चुका है। दर्जनों घरों में पानी प्रवेश कर गया है। हर वर्ष मदरौनी गांव के लोग बाढ़ का दंश झेलते हैं। कोसी के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीण अब ऊंचे स्थानों पर जाने या घर की छत पर शरण लेने को विवश है। घरों में पानी प्रवेश करने के बाद पीने को पानी और शौचालय में भी परेशनी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि बांध नहीं रहने के कारण हर वर्ष मदरौनी के लोग कोसी की त्रासदी झेलते है। साधोपुर से सहोरा तक बांध निर्माण की मांग लगातार की जा रही है। फिलहाल जलस्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।

https://22scope.com/the-rising-water-level-in-bhagalpur-about-3-meters-below-the-ganga-warning-level/

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...