गांव की बिजली काट कर पहले पूरे गांव में किया अंधेरा, फिर घर में घुस महिला के साथ किया दुष्कर्म

भागलपुर : भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के कदवा ओपी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां कदवा में, शुक्रवार की रात गांव के हीं एक आशिक मिजाज युवक के सर पर इस तरह इश्क का भूत सवार हुआ कि एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर की बिजली काट पूरे गांव को अंधेरा कर दिया। उसके बाद घर में सो रही एक महिला के घर में घुस कर युवक ने हथियार का भय दिखा कर जान मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का पति दरबाजे पर सोया हुआ था। घर में शोरगुल होने पर जब पति घर गया तो उसने अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती करते रंगेहाथ युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक के पैर को बांध कर जमकर पिटाई कर दी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है की आरोपी को ग्रामीणों के द्वारा पैर बांधकर घटना के संबध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी घटना से संबंधित मामले की जानकारी दे रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर कदवा ओपी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक लक्ष्मीनियां कदवा निवासी चुल्हाय मंडल के पुत्र अरुण मंडल उर्फ बेंगो मंडल है। पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेडिकल जांच करा आरोपित युवक को जेल भेज दिया है।

एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। हमने थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि हर हाल में अनुसंधान पूर्ण कर इस माह के अंत तक चार्टशीट सबमिट कर दें। अनुसंधान में कोई कोताही नहीं बरतें। अगले महीने हम इस पर स्पीडी ट्रायल भी चलाएंगे ताकि जो आरोपी है उसको सजा मिल सके।

https://22scope.com/unbridled-murders-continue-unabated-in-bhagalpur/

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...