डुमरी उपचुनाव को लेकर रैफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च

गिरिडीहः जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में परिचयात्मक अभ्यास के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स 106 बटालियन के द्वारा पचंबा इलाके में शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान रैफ के जवानों के साथ दंगा नियंत्रण वाहन भी था. मौके पर रैफ के सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार बेहेरा, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह सहित रैफ के कई जवान मौजूद थे. इस दौरान रैफ के सहायक कमांडेंट ने बताया कि डुमरी उपचुनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर पचंबा एरिया में फ्लैग मार्च किया. डुमरी उपचुनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से फ्लैग मार्च किया गया. ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भी इस एरिया में सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...