रेल यात्री से मोबाइल आभूषण उड़ाने वाले 3 किशोरियों को GRP ने किया गिरफ्तार

सासाराम : रेल यात्री से मोबाइल आभूषण उड़ाने वाले तीन किशोरियों को सासाराम जीआरपी ने आभूषण और मोबाइल के साथ विधि विरुद्ध कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया है। सासाराम जीआरपी थाना अध्यक्ष मोहम्मद के एमखान ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली आरोपियों को महिला पुलिसकर्मी खुशबू कुमारी के सहयोग से विधि विरुद्ध कार्रवाई हेतु कब्जा में लिया गया है।

पीड़ित रेलयात्री राम अवध प्रसाद ने बताया कि पटना भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13249 से अपने पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था इसी बीच तीन किशोरियों ने उसके पर्स में रखे आभूषण को चुराकर भागने लगी। इसी बीच रेल यात्रियों के सहयोग से दो किशोरियों को पकड़ा गया। उन दोनों के निशानदेही पर आभूषण लेकर भागने वाली नोखा थाना अंतर्गत बरांव मोड़ के पास स्थित पुरुलिया टोला निवासी पांडा खरवार की पुत्री रिंकी कुमारी को चोरी के आभूषण तथा पांच मोबाइल के साथ रेल पुलिस ने उसके घर पहुंचकर कब्जे में ले लिया।

जबकि बिक्रमगंज के अक्षय खरवार की पुत्री आशमीन कुमारी तथा पलटू खरवार की पुत्री आंचल कुमारी को रेल पुलिस ने कब्जे में लिया है। रेल पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिजनों के चोरी गए आभूषण बरामद होने से परिजनों में खुशी देखा गया।

दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...