चमेली झरने से मिले तीन शवों की हुई पहचान, तीनों भाई-बहन है, मां अब भी लापता है, जांच में जुटी है पुलिस

हजारीबाग: जिले के रांची-पटना मार्ग से सटे इचाक-पदमा सीमा क्षेत्र स्थित चमेली झरने से मिले तीन शवों की पहचान पुलिस ने कर ली है। इस सम्बंध में एसपी चौथे मनोज रतन ने बताया कि चमेली झरने से बरामद किए गए तीनों शव बरही थाना क्षेत्र के करसो गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र एवं पुत्री की है। मृतकों में कर्ण कुमार (12), पुत्री रिया कुमारी (10) और पुत्र आयशू कुमार (7) शामिल है।

मां अब भी लापता है, जांच में जुटी है पुलिस

एसपी ने बताया कि मृतक बच्चों की माता कुंती देवी (पति-सुनील कुमार/पिता धनेश्वर रविदास ) 21 अगस्त को अपने तीनों बच्चों के साथ अपने मायके बरही स्थित करसो से अपनी बहन की घर पदमा ओपी अंतर्गत तिलिर करमा के लिए निकली थी। इसके बाद चमेली झरना से तीन बच्चों का शव मिला। वहीं मां कुंती देवी का अब तक कोई पता नहीं चला है। हजारीबाग पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...