गुप्त सूचना के आधार पर 4 युवक व एक युवती संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार

भागलपुर : भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के घाट रोड के रहने वाले निरंजन यादव के मकान में किराए पर रह रहे चार युवकों और एक युवती को संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने हिरासत में लिया है।जोगसर थाना के एएसआई शक्ति पासवान को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद एस आई शक्ति पासवान ने इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दिया और उसके बाद एक टीम के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें चार युवको को एक युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है।

इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में इसको लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही है और मोहल्ले के लोग आक्रोश भी है। मामले को लेकर मकान मालिक का कहना हुआ कि लड़का 10 दिन पहले ही मेरे मकान में आया था और पढ़ाई को लेकर उसने किराए पर रूम लिया था। लेकिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक लड़की को लाया था जिसको पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।

वहीं मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि यहां पर अक्सर इस तरह की घटना सामने आती है, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कहीं से सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है।मोहल्ले में नशे का भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। जिसको लेकर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...