DC- SSP के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक

धनबाद: जिला खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा को लेकर  धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में एक जिलास्तरीय बैठक धनबाद में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बीसीसीएल क्षेत्र में अवैध कोयला, बालू उत्खनन ,परिवहन  पर अंकुश लगाना है।

563 22Scope News

साथ ही कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय थाना की पुलिस के साथ बीसीसीएल और सीआईएसएफ के बीच कोर्डिनेशन (समन्वय) बनाना है।

वहीं  उपायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खनन टास्क फोर्स जो बैठक होती है, उसी का बैठक आज हमलोगो ने रखी थी,जिसमे जिला के सभी थाने के थानाप्रभारी,बीसीसीएल के सभी क्षेत्र के GM, साथ में CISF  टीम भी थी,  जिला प्रशासन पूरी टीम मौजूद थे ।

मौजूद थे इसमें जो विगत में बैठक हुई थी अलग-अलग प्रकार के निर्देश दिए गए थे, उन सभी निर्देशों का अनुपालन सही से किया जा रहा है कि नहीं,उसका चेक किया गया, बीसीसीएल को कई प्रकार के निर्देश दिए गए थे, अवैध मॉर्निंग होता है कैसे ठीक रख सकते हैं।

उसको लेकर साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरा लगाना है ड्रोन लगाना है, एक्सेस कंट्रोल करना हो इन सभी चीजों पर चर्चा की गई है, उन सभी चीजों का प्रपोजल बनाया गया है, आने वाले समय में हम लोग देखेंगे की कई तरह के टेक्नोलॉजी है।

उन सभी टेक्नोलॉजी का जो सेटअप है विभिन्न जगहों पर लिया जाएगा, साथ ही साथ जिला पुलिस प्रशासन की बीसीसीएल सीआईएसएफ की एक बेहतर ऑर्डिनेशन किस  किस तरह से हो  इसके लिए अंचल अधिकारी के नेतृत्व में मासिक बैठक किए जाने का निर्देश दिया गया है,उसकी भी समीक्षा की गई है, जो भी कोऑर्डिनेशन के इशू आए हैं उसके निदान करने का  निर्देश दिया गया है।

बीसीसीएल की ओर से बताया गया कि उनके सभी  कोलियरी और आउटसोर्सिंग क्षेत्र में क्यूआरटी गश्ती बढ़ाने के साथ जीपीएस और ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल शुरू किया जायेगा है। बीसीसीएल क्षेत्र में अवैध खनन के लिए चर्चित 17 खतरनाक चिन्हित मुहानों की भराई कराई जायेगी।

वही सीआईएसएफ और सुरक्षा से जुड़े पदाधिकारी बॉडी कैमरा का इस्तेमाल शुरू करेंगे..इसको लेकर जल्द ही टेंडर किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बीसीसीएल और जिला प्रशासन अवैध खनन पर रोक लगाएगा..साथ कोयला चोरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...