रांचीः ED के तीसरे समन पर भी ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे CM हेमंत सोरेन . CMO के कर्मी ने लेटर के माध्यम से ED
को जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में तीसरी बार समन करते हुए रांची के हिनू रोड
स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए आज (9 सितंबर) को बुलाया था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज भी
पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए. सीएमओ कार्यालय से एक कर्मी सीएम की चिट्ठी लेकर ईडी कार्यालय पहुंचा. इससे
पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 14 और 24 अगस्त को भी समन जारी कर पूछताछ के बुलाया गया था. उस दिन भी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे और सीएमओ के कर्मी के माध्यम से लेटर भेजा था.

















